रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम// जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम चौक मीनाक्षी चौराहा के चुनौतीपूर्ण चौड़ीकरण का काम पिछले दो वर्षों से चल रहा है जो कि अब अंतिम चरणों में है। नगर पालिका और जिला प्रशासन द्वारा चौक के नजदीक से छोटे दुकानदारों के पीले टपों को पीछे शिफ्ट कर दिया गया है। अब LIC रोड की तरफ रखे गए वर्षों पुराने 6 टपों को भी विस्थापित किया जा रहा है। इसी के साथ सुलभ शौचालय के बाजू से नलकूप विभाग की जगह पर बड़ी संख्या में रातों रात अवैध रूप से टप रख लिए गए हैं। सूत्रों की माने तो मीनाक्षी चौराहे पर कथित रसूखदारों द्वारा अवैध
रूप से सरकारी जगह पर सड़क किनारे अतिक्रमण करवा कर वसूली की जा रही है, जो खासा चर्चा का विषय बना हुआ है और और वर्षों से मीनाक्षी चौराहे के आसपास टप में दुकान संचालित कर जीवन व्यापन करने वाले वास्तविक दुकानदार जगह के लिए परेशान हो रहे हैं।जिसकी शिकायत नगर पालिका तक पहुंचाने के बाद अब वहां नगर पालिका प्रशासन द्वारा बैरिकेट्स लगाकर अवरोध कर दिया गया है। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि जिन लोगों को पीले टप के लिए जगह आबंटित की गई हैं अथवा जिन लोगों के टप के पैसे नगर पालिका में जमा किए हैं उन्हें ही टप की जगह आवंटित की जा रही है। कुल 35 टप की जगह आवंटित की गई हैं। जिसमें LIC ऑफिस रोड की तरफ से शिफ्ट किए गए 6 टप भी शामिल हैं जो भी टप अतिक्रमण कर रखे जाएंगे, उन पर जुर्माना और जप्ती की कार्यवाही होगी।


