भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दमोह द्वारा ग्राम पंचायत बालाकोट जनपद पंचायत दमोह में स्व सहायता समूह की 31 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया गया। प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण भारत सरकार ब्रांच भोपाल के निर्देशन में मशरूम उत्पादन की परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक प्रदीप कुमार नामदेव दमोह द्वारा लिखित मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा द्वारा मूल्यांकन किया गया। परीक्षा संपन्न कराने में संस्था की संचालक सुश्री स्वाति भोला एवं कर्मचारियों ने सहयोगप्रदान किया।


