सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को देश में 10वीं रैंक मिलने पर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने शहरवासियों एवं सफाई मित्रों को बधाई दी है। उन्होंने सागर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने वाले नगर निगम के सफाई कर्मियों, निगम कर्मियों, शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और हर वर्ग के लोगों का आभार जताया। साथ ही कहा हमने सबके सहयोग से अभी टॉप-10 में आने का संकल्प पूरा किया है। अगली बार देश में सागर को नंबर-1 बनाने का काम भी हम सबके सहयोग से करेंगे।*स्वच्छता रैंकिंग में अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी के निवास पर एम आई सी सदस्यों सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
पिछले साल 70 वीं रेंक से इस बार 10 वीं रेंक प्राप्त होने पर महापौर ने शहरवासियों के सकारात्मक सहयोग सहित स्वच्छता मित्रों के अथक परिश्रम की तारीफ करते हुए निगम के पार्षदों ,अधिकारियों,कर्मचारियों के रचनात्मक सहयोग को भी इस उपलब्धि के लिए प्रेरक माना।
स्वागत समारोह में विशेष रूप से महापौर प्रतिनिधि सुशील तैयारी, एम आई सी सदस्य शैलेंद्र ठाकुर,संगीता शैलेश जैन,राजकुमार पटेल,संतोष दुबे,रिशांक तिवारी,दिनकर तिवारी,प्रियंक दुबे,नीरज करोसिया जी शुभम नामदेव नीरज करोसिया सिद्धार्थ डेंगरे अभिषेक साहू प्रियंक चाचोंदिया नमन चौबे रवि विश्वकर्मा पीयूष शर्मा शुभम सागर तखत सिंह दीपेश कोरी नितिन अवस्थी सहित गणमान्य जनो ने स्वागत किया
बाईट
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी
सागर दुर्ग सिंह यादव की रिपोर्ट


