मध्यप्रदेश के जिला कटनी नवगत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आज 16 जुलाई को अपनी टीम के साथ रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । जहा उन्होंने सभी सीएचओ और एएनएम की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को प्रसव से पहले अस्पताल में भर्ती करने, प्रत्येक बच्चे की सूची तैयार करने, नंबर बाय नंबर जांच कर अनमोल पोर्टल मैं दर्ज करना, पोर्टल मैं सुधार करना तथा एनीमिया कार्यक्रम के तहत आयरन की गोलियां नियमित रूप से खिलाना और समुदाय के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुचाना जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । वही बैठक के दौरान सीएचएमओ ने सीएचओ से महिलाओं की जांच विषयो पर सीधा संवाद किया लेकिन कोई भी सीएचओ के सही जवाब ने देने पर नाराजगी जाहिर की। वही बैठक समाप्ति पर उत्कृष्ट केंद्र को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और देश जीतेगा ,हारेगा टीवी की शपत दिलाई गई,,।
और निरीक्षण के दौरान कमरों एवम परिसर की साफ सफाई, दवाई स्टोर रूम, रसोई कक्ष,मैं अनिमताए, और एनआरसी मैं मनचाहा रंग पुताई ,जरूरत से ज्यादा कागज पर सूचनाओ का लगा होना,बाहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी का सुसज्जित लिखा ना होना देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई । और कहा अगली बार मैं जब आऊं तो सारी व्यवस्थाएं सही मिलनी चाहिए और मरीज को दवाई वितरण बाहर वाली खिड़की से करने के निर्देश दिए।
हरिशंकर बेन


