बिजली विभाग का गजब कारनामा रोज होता मेंटेनेंस फिर भी लाइन होती फॉल्ट
रहटगांव सब स्टेशन से जुड़े बालागांव फीटर के नाम से दी जाने वाली सप्लाई प्रतिदिन फॉल्ट होती रहती है। वहीं विभाग द्वारा हर एक-दो दिन में मेंटेनेंस के नाम पर भी बिजली बंद कर दी जाती है।विभाग ऐसा कौन सा मेंटेनेंस करता है जो मेंटेनेंस करने के बाद ही रात्रि में बिजली फाल्ट हो जाती है और वही सुबह 6:00 से चालू कर दी जाती है परंतु चालू करने के बाद भी कोई गारंटी नहीं की बिजली कब तक चले। प्रतिदिन की यही हाल है आमजन खाते परेशान है बिजली विभाग के जब जे ई तरूण वर्मा से मों नं 9907472742पर बात करना चाहे तो उनके द्वारा फोन ही नहीं उठाया गया लगता है उन्हें किसी बड़े अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है या तो वह शासन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं इस समय बारिश का सीजन चल रहा है वहीं रात्रि में बिजली बंद कर दी जाती है ऐसे में ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


