उमरियापान:- सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान में बुधवार को एसडीएम निधि गोहल की अध्यक्षता में शाला प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में ढीमरखेड़ा एसडीएम ने विद्यालय में नामांकन,बीते वर्ष के परीक्षा परिणामों,परिवहन सुविधा, बच्चों की गणवेश और परिवहन, जाति प्रमाण पत्र,शिक्षकों की उपलब्धता और अध्ययन अध्यापन कार्य को लेकर चर्चा किया। प्राचार्य मुकेश पटेल ने शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर बिंदुवार जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय में नलकूप खनन के लिए प्रस्ताव रखा।जिस पर एसडीएम ने पीएचई एसडीओ विकल्प पटेल को कार्रवाई हेतू निर्देशित किया। ग्राम पंचायत भवन से सटे बेसिक हाल को भी विद्यालय के हैंडओवर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सरपंच अटल ब्यौहार, तहसीलदार आशीष अग्रवाल,एसडीओ विकल्प, प्रभारी बीईओ लखन बागरी, प्राचार्य मुकेश पटेल,जनशिक्षक अवधेश पटेल,एमई संजय द्विवेदी, लैब टैक्नीशियन अशोक इंदौरिया, व्यख्याता मुकेश राय,सुभाषचंद गुप्ता,अजय खरे, अंकित झारिया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
एसडीएम ने विद्यार्थियों से किया चर्चा:- एसडीएम निधि गोहल ने सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षाओं के निरीक्षण किया।शैक्षणिक कार्यों को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों से चर्चा किया। एसडीएम ने विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किया। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


