सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न
बालाघाट। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालाघाट में जिले के विभिन्न विकासखंडो से सहायता समूह की महिलाओं को 12 दिवसीय नर्सरी प्रबंधन एवं सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रूडसेटी भारत सरकार ब्रांच भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नर्सरी प्रबंधन एवं सब्जी उत्पादन सब्जी उत्पादन से संबंधित परीक्षा परीक्षकरामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक गौरव डेहरिया छिंदवाड़ा द्वारा लिखित मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा लेकर मूल्यांकन किया गया।


