कटनी में कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक बार फिर अवैध शराब कारोबारियों की करतूत सामने आई है। शहर के आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित एक ढाबे में नाबालिग बच्चों से शराब बिकवाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता जिस जगह पर शराब बेची जा रही है वहां एक नाबालिग बच्चा भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामला कुठला थाना क्षेत्र का है,
जहां ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरे में यह पूरी घटना कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही कुठला थाने की पुलिस ने इस ढाबे से शराब जब्त कर ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज नाबालिक बच्चे में बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब ठेकेदार द्वारा जानबूझकर नाबालिगों से शराब बिकवाई जा रही थी, जो न सिर्फ कानून की अवहेलना है बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है। वीडियो वायरल होने के बाद कुठला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ढाबे से शराब जब्त कर ली है और ढाबा संचालक मान सिंह पटेल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस वीडियो में नजर आ रहे नाबालिग की पहचान करने के लिए ढाबा संचालक मान सिंह पटेल से पूछताछ कर रही है कि वह किसके कहने पर शराब बेचने के स्थान पर मौजूद था और कौन-सा ठेकेदार इसके पीछे है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि जैसे ही वीडियो सामने आया, टीम को भेजा गया। शराब जब्त कर ली गई है, और ढाबा संचालक मान सिंह पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।..अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में सिर्फ खानापूर्ति करता है या असल गुनहगारों तक पहुंचता है।
बाइट – संतोष डेहरिया, एडिशनल एसपी, कटनी


