रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा का जल अभिषेक कर मां नर्मदा को चढ़ाई गई 1100 मीटर लंबी चुनरी। यह कावड़ यात्रा विगत 22 वर्षों से लगातार कावड़ यात्रा समिति द्वारा आयोजित की जाती रही हैं। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कावड़ यात्रा 23 वर्ष में प्रवेश करने जा रही है जिसके तहत आज दिन
रविवार को शाम 5:00 बजे मां नर्मदा का जलाभिषेक कर 1100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। वही कल सावन सोमवार के प्रथम सोमवार में मां नर्मदा का जल अभिषेक कर सभी कावड़िया द्वारा मां नर्मदा का जल भरकर पचमढ़ी जटाशंकर की ओर रवाना होंगे। यह यात्रा मां नर्मदा के सेठानी घाट से कल सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होगी। आज मां नर्मदा के सेठानी घाट पर पर पूजा अर्चना कर मां को चुनरी ओढ़ाई गई। उक्त चुनरी महोत्सव सोहागपुर के पंडित प्रकाश मुद्गल के आतिथ्य में विद्वान आचार्य नीरजेश त्रिपाठी, आचार्य अविनाश मिश्रा सहित वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मां नर्मदा का पूजन अभिषेक कराया गया। जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति की अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री दीदी राजो मालवीय,पंडित दिनेश तिवारी, हंस राय ,गोवर्धन यादव, गोविंद दुबे, कैप्टन करैया, मुकेश नागर, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सीमा कैथवास, राजेंद्र मालवीय, आरती मालवीय, प्रमोद कुशवाहा, साईं राम सोनी, किशन मीना, सोहागपुर साहब सिंह पटेल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


