देखिए VIDEO
नीमखेड़ा में मूंग खरीदी केंद्र की मांग, किसानों का अनुठा (अर्धनग्न) प्रदर्शन और चक्काजाम
देवास जिले की कन्नौद तहसील के नीमखेड़ा में मूंग खरीदी केंद्र की मांग को लेकर किसान चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को किसानों ने अर्धनग्न होकर घुटनों के बल चलकर अनुठा प्रदर्शन किया और फिर बैलगाड़ी-ट्रैक्टर से कन्नौद–सतवास मार्ग पर एक घंटे का चक्काजाम किया।
किसानों की मांग है कि गादिया, नीमखेड़ा या खारपा संस्था में खरीदी केंद्र बनाया जाए। उनका कहना है कि क्षेत्र सिंचित है और 20 गांव इससे प्रभावित हैं।
SDOP आदित्य तिवारी और तहसीलदार अंजली गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बात की। किसानों ने मंगलवार तक का समय देते हुए चक्काजाम खत्म किया, लेकिन भूख हड़ताल और धरना जारी रहेगा। बुधवार से फिर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
तहसीलदार का बयान: किसानों की मांग वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है, शासन विचार कर रहा है।
———————-
रिपोर्टर-अनिल उपाध्या


