विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के दुर्गा उत्सव पुरस्कार 2024 वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुदेव श्री श्री 1008 विशंभर दास रामायणी जी महाराज शामिल हुए उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान भारतीय संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा कराने पर जोर देना चाहिए। शनिवार को सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा था। ऑडिटोरियम विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी ने बताया कि 205 झांकी संचालकों को शस्त्र व स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट किए गए हैं। इसमें 12 झांकियां को विशेष पुरस्कार व 70 को प्रथम, 70 को द्वितीय और अन्य को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। दुर्गा उत्सव पुरस्कार वितरण के पूर्व सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति ने मुख्य अतिथि के रूप में पधारे गुरुदेव 1008 विशंभर दास रामायणी जी का शाल श्रीफल गदा भेट कर स्वागत किया। उसके उपरांत समिति ने निर्णायक मंडल के सभी पदाधिकारी का भी अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। पुरस्कार वितरण समारोह के प्रायोजक प्रथम पुरस्कार प्रांजल तोमर, द्वितीय पुरस्कार योगिता विकास तिवारी एवं प्रोत्साहन पुरस्कार कुलदीप जड़िया द्वारा दिए गएI समिति प्रवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि विदिशा की 12 झांकियां को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मंच संचालन मनोज शास्त्री, रिंकेश श्रीवास्तव द्वारा संपन्न किया
इस अवसर पर समिति के संस्थापक सदस्य नारायण सिंह कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष चंद्र कुमार शर्मा बल्लू महाराज, अतुल तिवारी, शैलेंद्र सिंह टीलाखेड़ी, रघुवीर सिंह चौहान, पूर्व वित्त मंत्री राघव जी, मनोज कटारे, तोरण सिंह दांगी, ज्योति शाह, मंजरी जैन, हेमंत राजपूत, राकेश चौरसिया, दीपक शिल्पकार,
महिला मंडल के अध्यक्ष ज्योति सिद्धार्थ जैन, महामंत्री दीपक सक्सेना, राहुल कुशवाहा, प्रशांत रघुवंशी, आशीष चौहान, मोहित शर्मा, राहुल गुप्ता, देवांश ताम्रकार, युवा मंडल अध्यक्ष हैप्पी यादव, सौरभ श्रीवास्तव, मयूर पुरोहित, गोलू कुशवाह, विमलेश सक्सेना, रजत दांगी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


