जेपी वी डी ए वी विद्यालय में दिनांक 10.7.2025 गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दिन प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के महत्व को समझाया गया विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अर्चना पांडेय जी के द्वारा गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है तथा गुरु का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस विषय पर प्रकाश डाला गया गुरु के महत्व पर बताते हुए उन्होंने कहा की गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा है अतः हमें गुरु का आदर करना चाहिए इसी अवसर पर मध्य प्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी ने विद्यार्थियों को गुरु के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गुरु से ही ज्ञान प्राप्त होता है तथा गुरु हमारा मार्ग प्रशस्त कर हमारे जीवन को सुखमय बनाते हुए हमे लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता प्रदान करते हैं वैष्णवी गुप्ता कक्षा 8 स की विद्यार्थी ने भी गुरु के महत्व पर अपने विचार प्रकट करते हुए उन्हें नमन किया इस प्रकार विद्यालय का वातावरण आध्यात्मिक दृष्टि से परिपूर्ण रहा


