MP NEWS CAST _मनीष गौतम _
जब भी जनसंख्या की बात होती है, तो आमतौर पर हमारी सोच आंकड़ों, ग्राफ़्स और संसाधनों के दबाव तक सिमट जाती है। लेकिन हकीकत इससे कहीं आगे है – क्योंकि जनसंख्या केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि यह तय करती है कि इस दुनिया में रह रहे हर व्यक्ति को कितने अधिकार, कितने अवसर, और कितनी ज़िम्मेदारी मिलती है।हर साल 11 जुलाई को मनाया जाने वाला विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) इसी गहन सोच और वैश्विक मंथन का प्रतीक बन चुका है। इसी अवसर पर आज दिनांक 11 जुलाई को कटनी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सोसायटी के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस जिला चिकित्सालय कटनी में मनाया गया
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृ स्वास्थ्य और
मानवाधिकारों सहित बढ़ती जनसंख्या से संबंधित प्रमुख चिंताओं पर जागरूकता बढ़ाना और जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी सभी को जागरूक करना है कार्यक्रम के दौरान सभी को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं के बारे में बताया. वहां उपस्थित लोगों से बात करते हुए डॉक्टर सुनीता वर्मा एवं डॉ उमा निगम ने बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की अध्यक्ष डॉक्टर हर्षिता गुप्ता ने कहा कि,अधिक लोगों का मतलब है भोजन, पानी, आवास, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और बहुत कुछ की मांग में वृद्धि। और यह सब उपभोग पारिस्थितिकी क्षरण, बढ़ते संघर्षों और महामारी जैसी बड़े पैमाने की आपदाओ के जोखिम को बढ़ाएगा। सोसाइटी की सचिव डॉक्टर स्वाति जैन ने किस तरीके से जनसंख्या नियंत्रित की जा सकती है इस पर प्रकाश डाला,डॉ स्वाति जैन के अनुसार बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए शिक्षा और जागरूकता, परिवार नियोजन, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, महिलाओं का सशक्तिकरण एवं कानूनी उपाय जिसमें विवाह की उम्र बढ़ाना एवं परिवार नियोजन को प्रोत्साहन देना शामिल है जिसके तहत सरकार के द्वारा भी जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए काफी प्रयास किया जा रहे हैं जैसे कि जिला चिकित्सालय कटनी में प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार निशुल्क नसबंदी ऑपरेशन किए जाते हैं नसबंदी कराने पर लाभार्थी एवं प्रेरक दोनों के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है गर्भनिरोधक गोलियां एवं निरोध निशुल्क उपलब्ध है कार्यक्रम के अंत में सभी मरीजों और उनके परिजनों को पौधा प्रदान किया गया एवं जनसंख्या नियंत्रण के माध्यम से प्रकृति का ख्याल रखने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा डॉ हर्षित गुप्ता डॉ स्वाति जैन डॉ सुनीता वर्मा डॉ उमा निगम डॉ मनीषा साहू डॉ नरेंद्र झमनानी डॉ आरती सोंधिया डॉ सीमा शिवहरे डॉ मनीष मिश्रा डॉ आर्यन तिवारी के अलावा चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं मरीज तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।


