कालापीपल(बबलू जायसवाल) आज दिनांक 10/7/2025 को पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल पीपल्या नगर में गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल सिंह मीना फौजी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य भीम सिंह मीना साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा समस्त गुरुजनों का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने गुरू के महत्व और हमारी प्राचीन गुरू शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला,कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया और आभार संस्था के प्राचार्य हरीश बाजपेई ने व्यक्त किया।


