• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

10 जुलाई गुरूवार आईऐ देखते 12 राशियों का राशिफल

by Manish Gautam Chiefeditor
July 10, 2025
in ज्योतिष
0
10 जुलाई गुरूवार आईऐ देखते 12 राशियों का राशिफल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज गुरुवार के दिन गुरु पूर्णिमा का संयोग और मालव्य राजयोग के प्रभाव से आज वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशियों के जातकों के लिए शुभ और सौभाग्यशाली रहने वाला है, कारोबार में भरपूर लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————-
*आज 10 जुलाई दिन गुरुवार को आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज सूर्य देव मिथुन राशि में वहीं चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक और राहुकाल दोपहर 02:10 बजे से 03:54 दोपहर तक रहेगा। साथ ही आज कई त्यौहार भी हैं, जिनमें कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, गौरी व्रत शामिल हैं।भद्रा की काली छाया सुबह 05:31 बजे से दोपहर 01:55 बजे तक रहेगी आज गुरु ग्रह का प्रभाव पूरे दिन रहेगा। गुरु ग्रह और सूर्य के बीच युति संबंध बनने से गुरु आदित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। जबकि गुरु और शुक्र द्विद्वादश योग बनाएंगे। इस पर शुक्र मालव्य राजयोग बना रहे हैं। आज सूर्य के आगे और पीछे दोनों तरफ शुभ ग्रह रहेंगे, जिससे आज के दिन उभयचरी योग बनेगा। इस पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के संयोग में ऐंद्र योग भी बना है। आज गुरुवार के दिन गुरु पूर्णिमा का भी संयोग बन रहा है जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ गया है जिसके प्रभाव से वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशियों के जातकों के लिए शुभ और सौभाग्यशाली रहने वाला है, कारोबार में भरपूर लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे।परिवार में भी सुख शांति और आनंद रहेगा। किसी नई डील को साइन भी हो सकते हैं। शेष राशियों पर मिला-जुला असर रहेगा*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा।,,..*

*मेष* – पॉजिटिव- आज आपका ज्यादातर समय घर की देखभाल और व्यवस्था को ठीक करने में बीतेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से फायदेमंद है। घर के कामों के साथ-साथ वे अन्य कार्यों में भी अपना योगदान देंगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- छोटी-मोटी परेशानियां आने पर घबराने की जगह उनका हल निकालने की कोशिश करें। कुछ समय प्रकृति के पास बिताएं और ध्यान भी करें। युवा लोग बेकार की मौज मस्ती में समय न बर्बाद करें और अपने भविष्य के बारे में सोचें।
व्यवसाय- व्यापार के लिहाज से आज ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी है। अपनी योजनाओं को पूरा करने का यह सही समय है। अपने व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करें। इस समय लाभकारी अवसर बने हुए हैं। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है।
लव- घर में खुशनुमा और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य- सिरदर्द और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ने से आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
*भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8*

*वृषभ* – पॉजिटिव- आज सामाजिक और राजनीतिक कामों से आपको कुछ सफलताएं मिल सकती हैं। भावनाओं की जगह दिमाग से फैसले लेना आपकी दिनचर्या को सही रखेगा। पहले दिया हुआ कोई उधार भी आज वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- पड़ोसियों या किसी दोस्त के साथ छोटी सी बात पर मतभेद हो सकते हैं। किसी पर भी भरोसा न करें और अपने फैसले को ही सबसे ऊपर रखें। अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने से कुछ चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यापारिक काम अभी जैसे चल रहे हैं वैसे ही चलेंगे। कागजों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की गलती होने से आपकी इज्जत कम हो सकती है। मिलकर किए जा रहे व्यापार में ईमानदारी रखने से रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। दफ्तर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। परिवार आपकी पहली जरूरत रहेगा। शाम को कहीं घूमने या डिनर का कार्यक्रम बन सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत के लिहाज से समय अभी ठीक नहीं है। तनाव, उदासी और मौसम की बीमारियों से थोड़ा बचें।
*भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1*

*मिथुन* – पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति में अच्छा बदलाव हो रहा है। परिवार के लिए चीजें खरीदने में भी मजेदार समय बीतेगा। कुछ समय नई-नई जानकारियां लेने में भी जरूर लगाएं। इससे आपका ज्ञान और व्यक्तित्व बेहतर होगा।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें और छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। अपने गुस्से पर काबू रखने से शांति बनी रहेगी। ध्यान रखें, दिखावे के लिए फालतू खर्च करने से बचें।
व्यवसाय- व्यापार के क्षेत्र में हर काम में अपनी मौजूदगी जरूरी रखें। अपने काम करने के तरीके को और बेहतर बनाने की जरूरत है क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। दफ्तर में कोई नया काम मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी।
लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल होने से घर में अच्छी ऊर्जा बनी रहेगी। विवाहेतर संबंधों में रुचि न लें।
स्वास्थ्य- अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जरूर चेक कराएं। कुछ समय से चल रही सेहत के प्रति लापरवाही का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-3*

कर्क – पॉजिटिव- किसी करीबी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। हर बात को गहराई से समझना और उस पर चलना आपका खास गुण रहेगा। बस धैर्य रखें और शांति से अपने काम करते रहें।
नेगेटिव- कहीं भी आना-जाना समय और पैसे की बर्बादी ही साबित होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार की बातों में आकर कोई गलत फैसला लेने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। अच्छा होगा कि आप अपने फैसले को ही सबसे सही मानें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें।
व्यवसाय- व्यापार के क्षेत्र में अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव की जरूरत है। साथ ही काम करने के तरीके में भी कुछ बदलाव लाने होंगे। कर्मचारियों के काम परेशान कर सकते हैं, लेकिन गुस्सा करने के बजाय समझदारी से समस्या का हल निकालें। सरकारी नौकरी में कोई खास अधिकार मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के रिश्तों में प्यार भरा तालमेल रहेगा। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार आने से आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। प्रकृति के पास रहें और योग और ध्यान जरूर करें।
*भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7*

*सिंह* – पॉजिटिव- पैसे से जुड़े लेन-देन के मामलों में खास ध्यान दें। आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। आमदनी के रास्तों में भी सुधार होगा। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए रिश्ता भी आ सकता है।
नेगेटिव- कोई भी जरूरी फैसला लेने से पहले घर के बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। ज्यादा आत्मविश्वास आपके लिए हानिकारक हो सकता है। भाइयों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।
व्यवसाय- व्यापारिक कामों में बहुत ध्यान से सोच-विचार और मूल्यांकन करने की जरूरत है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट वापस लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी करने वाले लोगों को अचानक किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच प्यार भरा तालमेल रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- समस्याओं की वजह से स्वभाव में गुस्सा और तनाव जैसी स्थिति रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9*

*कन्या* – पॉजिटिव- आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी खास उद्देश्य को पाने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। घर में नई चीज की खरीदारी भी हो सकती है। घर के बड़े लोगों की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगी।
नेगेटिव- मनचाहे तरीके से कोई निजी काम न होने पर मन परेशान रहेगा। अचानक कुछ खर्चे सामने आएंगे। अगर कहीं फैसला लेने में परेशानी आए तो किसी बड़े व्यक्ति से सलाह जरूर लें। निश्चित रूप से हल निकलेगा।
व्यवसाय- कारोबार में अंदरूनी कामकाज पर अपनी नजर रखें। हालांकि आपको अपनी मेहनत और लगन के अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में कोई जरूरी सौदा हो सकता है। युवा लोग सफलता पाने के लिए अपने काम को बहुत गंभीरता से करें।
लव- परिवार के रिश्तों में प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। खानपान सही रखें और आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6*

*तुला* – पॉजिटिव- बड़े लोगों के साथ रहने से आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके आपको मन की शांति मिलेगी। अगर आप कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज आपकी यह समस्या भी हल हो सकती है।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा आत्मविश्वास परेशानी में डाल सकता है। ध्यान रहे कि पैसे आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी बिना सोचे-समझे यात्रा से बचें। युवा लोग अपने लक्ष्यों को न भूलें।
व्यवसाय- व्यापार की व्यवस्था में सुधार होगा। इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े व्यवसाय में कोई बड़ा समझौता होने की संभावना है। कुछ लोग आपकी विनम्रता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ चल रही अनबन दूर होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की बहस हो सकती है। युवाओं के प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा गुस्सा और तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज कोई फायदेमंद यात्रा पूरी हो सकती है। बहुत ज्यादा व्यस्त रहने के कारण घर पर समय नहीं बिता पाएंगे, लेकिन अपने कई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदा भी होने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- दूसरों की बुराई में समय और शक्ति बर्बाद न करें, इससे आपकी योग्यता पर सवाल उठ सकते हैं। कुछ लोग अपने फायदे के लिए आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। भाइयों के साथ किसी भी तरह का मतभेद न होने दें।
व्यवसाय- अपने व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करें। शेयर बाजार जैसे कामों में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। बस योजना बनाकर अपने काम करने की जरूरत है। दफ्तर में रुके हुए कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने से आपको तनाव कम होगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द की समस्या हो सकती है, लेकिन यह पेट की गर्मी और गलत खानपान की वजह से होगा, इस बात का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1*

*धनु* – पॉजिटिव- कला से जुड़े कामों और मनपसंद गतिविधियों में अच्छा दिन बीतेगा। फोन पर आपको जरूरी सूचना मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह की यात्रा न करें, क्योंकि इसमें समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। ध्यान रखें कि हर काम में अपनी क्षमता पर भरोसा रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- मीडिया और ऑनलाइन कामों से आपको व्यवसाय से जुड़ी कई नई जानकारियां मिलेंगी। लोगों से जुड़े काम, दिखावा, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को तबादले से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के रिश्तों में बिना वजह तनाव रह सकता है। बेकार के प्रेम संबंधों में समय न बर्बाद करें।
स्वास्थ्य- थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें।
*भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9*

*मकर* – पॉजिटिव- अपनी रोज की बोरिंग दिनचर्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ समय अपनी पसंद के कामों के लिए निकालें, इससे मन को शांति मिलेगी। जमीन-जायदाद और निवेश जैसे कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
नेगेटिव- पैसे की कमी के कारण कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, लेकिन अपनी क्षमता से ज्यादा उधार न लें। अपने कामों को गुप्त रखें, नहीं तो कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है।
व्यवसाय- व्यापारिक कामों में बढ़ोतरी होगी। कोई जरूरी समझौता भी हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े काम थोड़ी सी मेहनत से पूरे हो जाएंगे। नौकरी करने वालों के अधिकारियों से अच्छे संबंध फायदेमंद रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन आसानी से बैठकर बात करने से रिश्ते फिर से मजबूत हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और मेहनत के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अपनी जांच जरूर कराएं और इलाज कराएं।
*भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5*

*कुंभ* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुका हुआ कोई काम अब तेजी पकड़ेगा और समय पर पूरा भी होगा। बच्चों के अच्छे कामों से आपको खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार और पैसे से जुड़े फैसले अच्छे रहेंगे।
नेगेटिव- बनते हुए कामों में रुकावट आने से मन में बेचैनी हो सकती है। भाइयों के साथ संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। संतान की किसी परेशानी को दूर करने के लिए आपकी मदद जरूरी है। अनुभवी लोगों की सलाह को अनदेखा न करें।
व्यवसाय- मनोरंजन और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े व्यवसाय में तरक्की होगी। व्यापार करने वाली महिलाएं खास तौर पर अपने व्यवसाय पर ध्यान दें, फायदे के अवसर आ रहे हैं। कमीशन से जुड़े कामों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच अहंकार को लेकर झगड़ा हो सकता है। साथ ही विवाहेतर संबंध भी परेशानी का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- व्यस्त रहने के कारण आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखेंगे। इस वजह से पेट दर्द और गैस की समस्या बढ़ेगी। घरेलू इलाज करने से जल्दी आराम मिलेगा।
*भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6*

*मीन* – पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति अच्छी बनी हुई है। पहले दिया हुआ कोई कर्ज वापस मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक कामों में भी मन लगाएंगे और अपनी जीवनशैली को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
नेगेटिव- अपने ऊपर ज्यादा काम का बोझ न लें। अनुभव की कमी के कारण कुछ काम अटक भी सकते हैं। कुछ करीबी लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठाएंगे। किसी भी बहस जैसी स्थिति में शांत रहना ही सही है।
व्यवसाय- आपके प्रयासों से व्यापारिक कामों में सुधार होगा। आपका काम करने का उत्साह आपको जरूरी सफलताएं भी दिलाएगा। इंश्योरेंस और कमीशन से जुड़े व्यवसाय करने वाले लोग ज्यादा सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन धीरे-धीरे।
लव- समय की कमी के कारण परिवार वालों के साथ ठीक से समय नहीं बिता पाएंगे, लेकिन घर की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- गैस बनाने वाली और भारी चीजों के खाने से बचें। जोड़ों और घुटनों का दर्द परेशान करेगा। फिजियोथेरेपी जरूर कराएं।
*भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d