जनपद पंचायत रीठी में एक बगिया मां के नाम योजना के तहत समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बताया गया की पौधों का रख-रखाव कैसे करना है। बता दें कि एक बगिया मां के नाम योजना 15 अगस्त से लागू होगी। जिसमें स्वसहायता की महिला को हितग्राही के रूप चुना जाएगा। विकासखण्ड में कुल 100 महिलाओं को एक बगिया मां के नाम योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत निजी भूमि पर फलदार पौधे लगाने होंगे, जिसके रख-रखाव के लिए सरकार तीन वर्ष तक राशि उपलब्ध कराएगी। प्रशिक्षण एपीओ नरेगा भागीरथी पटेल एवं राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त कृषि सखी क्रांति लोधी एवं तरुण बाई द्वारा दिया गया।
हरिशंकर बेन


