कालापीपल(बबलू जायसवाल)ग्राम पासीसर के मनीष राजपूत को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शाजापुर जिले के लिए नया युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शाजापुर जिले के कालापीपल जनपद के ग्राम पासीसर निवासी मनीष राजपूत पिता हुकमसिंह राजपूत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है,नई जिम्मेदारी मिलने पर
श्रीराजपूत ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि वे धर्म की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
मनीष राजपूत ने संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा शीला शेखावत,योगेंद्र सिंह कटार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है।इस नियुक्ति पर उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी।


