रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा। जिले में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार सुबह, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को 10 किलो गांजा के साथ धर दबोचा। तस्करों के पास से 2.30 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा और बाईक जप्त की गई है। एसपी डॉ गुरकरन सिंह व एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी विवेक यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाबरी गांव से गांजा लेकर मोटरसाइकिल से रवाना हुए । जिस पर विवेक यादव ने पुलिस टीम गठित कर गब्बर ढाबा, बाबरी-शिवपुर मार्ग पर नाकाबंदी की। मौके पर मुखबिर के बताए अनुसार हुलिए वाले दो लोग एमपी 05 एमपी 7853 नंबर की बाइक से आते दिखे। उन्हें रोका गया और वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई। जिसमे आरोपियों के पास से 10 किलो गांजा कीमती अनुमानित 1,70,000 रुपया तथा होंडा लिवो बाईक एम पी 05 एम पी 7853 कीमती 50,000 रुपया एक स्मार्टफोन कीमती 10,000 रुपया, कुल 2,30,000 रुपये की जप्त की। आरोपी राजेश उर्फ लड्डू पिता हरिओम भिलाला (32)निवासी ग्राम काल्याखेड़ी एवं आरोपी पुरुषोत्तम पिता मुंशीलाल कलम (45) निवासी दतवासा, जाति कोरकू से पुलिस ने जप्त किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 139/2025 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवपुर प्रआर कृपाराम मीणा, आरक्षक अजय बावने, ओमप्रकाश जाट,दीपक प्रजापति, राहुल कौशल, राजकुमार और राहुल लखोरे का अहम योगदान रहा।


