कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल से शुजालपुर जाने वाला रास्ता जो बेहद ही खराब हो चुका था,जिसके लिए हमारे संवाददाता द्वारा हमेशा जनहित की खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित करते हैं,और खबर को संज्ञान में लेते हुऐ कालापीपल के युवा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए
,मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के समक्ष अपनी विशेष सड़क की मांग रखी,जो तत्काल मुख्यमंत्री श्री यादव ने स्वीकृति दी,और विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए आज कालापीपल से मेहरखेड़ी तक बनने वाली सड़क जिसकी लंबाई 4.45 किलोमीटर है, जिस का भूमि पूजन किया गया,इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के विकास और यातायात में सुधार होगा,ओर सड़क बन जाने से आधा दर्जन गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी,जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा,सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएग,इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


