हरिशंकर बेन
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे l इमाम,हुसैन और उनके 72 साथियों ने इराक के कर्बला ए मैदान में दी गई कुर्बानी की याद में मनाए जाने वाले शहादत का पर्व मुहर्रम की दसवीं तारीख को कटनी जिले की रीठी में रविवार की शाम भारी बरसात के बीच मनाया गया l ताजिया जुलूस में इस्लामी अंजुमन कमेटी के भाइयों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर मिस्ठान व लंगर ,पानी का आयोजन भी किया गया था
मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मोहर्रम पर्व बैंड बाजों के साथ अपने इमामबाड़ा से सवारियां उठकर, ताजिया जुलूस निकाला गया । जिनमे मुनीर खान अखाड़े की ताजिया व सवारी, गफूर खान, अखाड़े की ताजिया, झिराई की ताजिया व सवारी और सलीम बाबा की सवारी शामिल रही। साथ साथ मुस्लिम महिलाओं के द्वारा मरसिया पढ़ा जा रहा था । जो रीठी नगर का गस्त करते हुए थाने से वापस गोल बाजार मैं पहुंचकर,इमाम हुसैन की याद करते अपने करतब दिखाए, तो वही बस स्टेट मैं मैदान ए कर्बला का दृश्य भी बनाया गया था । जहा सभी सावरिया शजदा करते हुए सिंघिया अखाड़ा में सवारी व ताजिया ठंडे हुए ।
हरिशंकर बेन


