शराब के नशे में ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ऑटो, वीडियो हुआ वायरल !!
सीतामढ़ी के मेहसौल क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। शराब के नशे में धुत एक ऑटो ड्राइवर ने अपना वाहन रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दिया, जबकि बगल की पटरी से एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजर रही थी। गनीमत है कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है !!