• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

रविवार की दोपहर 12 बजे बरगी बांध से छोड़ा जायेगा लगभग 1 लाख 76 हजार 575 क्यूसेक पानी. निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील.

by Manish Gautam Chiefeditor
July 5, 2025
in जबलपुर
0
रविवार की दोपहर 12 बजे बरगी बांध से छोड़ा जायेगा लगभग 1 लाख 76 हजार 575 क्यूसेक पानी.  निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील.
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रविवार की दोपहर 12 बजे बरगी बांध से छोड़ा जायेगा लगभग 1 लाख 76 हजार 575 क्यूसेक पानी.

निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील.

कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश की वजह से जलाशय के बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने कल रविवार 06 जुलाई को दोपहर 12 बजे रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध से लगभग 1 लाख 76 हजार 575 क्यूसेक पानी (5 हजार क्यूमेक) पानी की निकासी की जायेगी। परियोजना प्रशासन ने अलर्ट जारी कर बांध के निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा नदी के तट और घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की है।
रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 05 जुलाई की सुबह 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 416.10 मीटर आंका गया था और इस समय प्रति घण्टे 10 सेंटीमीटर अर्थात 1 लाख 99 हजार 883 क्यूसेक वर्षा जल प्रवेश कर रहा था। हालांकि, शनिवार को शाम 6 बजे की स्थिति में बरगी बांध में वर्षा जल की आवक में कुछ कमी आई है। शनिवार की शाम 6 बजे बांध का जलस्तर 416. 65 मीटर रिकार्ड किया गया था और इस समय बांध में लगभग 1 लाख 14 हजार 067 क्यूसेक (3 हजार 230 क्यूमेक) वर्षा जल प्रवेश कर रहा था।
रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बांया मेसनरी बांध संभाग के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह गौंड ने बताया कि बरगी बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है और ऑपरेशनल मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक बांध का जलस्तर 417.50 मीटर रखा जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि परियोजना प्रशासन द्वारा बांध से पानी छोड़ने का निर्णय इसके जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुये लिया गया है। बांध से पानी छोड़े जाने से नर्मदा नदी के जलस्तर में 4 से 5 फीट तक वृद्धि होगी। इसे देखते हुये कार्यपालन यंत्री ने निचले क्षेत्र के रहवासियों से सतर्क रहने, माँ नर्मदा के घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने तथा डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने की अपील की है। कार्यपालन यंत्री के अनुसार पानी की आवक को देखते हुये बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा कभी भी बढाई या घटाई भी जा सकती है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
यह लापरवाही हैं: जान जोखिम में डाल बेलकुण्ड नदी की तेज धार में कूद रहे युवा

यह लापरवाही हैं: जान जोखिम में डाल बेलकुण्ड नदी की तेज धार में कूद रहे युवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d