• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

हमारी संस्कृति में समरसता व ज्ञान की गौरवशाली परंपरा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा साहब ने हमें समरसता और समता का सिद्धांत दिया मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर में भव्य “सामाजिक समरसता सम्मेलन” आयोजित केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया व विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर सहित राज्य के मंत्रीगण भी हुए शामिल विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही विभूतियों को किया सम्मानित सामूहिक सहभोज में भी हुए शामिल

by Manish Gautam Chiefeditor
July 5, 2025
in top
0
हमारी संस्कृति में समरसता व ज्ञान की गौरवशाली परंपरा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति में समरसता और ज्ञान की हजारों साल पुरानी गौरवशाली परंपरा है। हमारे पूज्य संत रविदास, कबीर तथा भगवान गौतम बुद्ध से लेकर अन्य पुराने ऋषि-मुनियों एवं महापुरुषों ने समरसता की ज्योति जलाई। इसी से हमारे देश में अच्छाई-सच्चाई तथा मानवता के मूल सिद्धांतों की स्थापना हुई। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भी सामाजिक समरसता और समता का सिद्धांत दिया। साथ ही संविधान में सबको समान अधिकार प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को ग्वालियर में आयोजित “समरसता सम्मेलन” को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा खुशी की बात है कि ग्वालियर की पवित्र धरा से सामाजिक समरसता का आज नया सवेरा आया है, जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश में सामाजिक समरसताऔरसौहार्द्र का वातावरण और मजबूत होगा।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालयग्वालियरके दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित हुए “समरसता सम्मेलन” में मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य अतिथियों ने संतजन एवं विभिन्न क्षेत्रों में ग्वालियर व प्रदेश का नाम रोशन कर रहीं आधा दर्जन विभूतियों को समरसता सम्मान से विभूषित किया। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहे समाज के आखिरी छोर पर खड़े हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। सम्मेलन में मौजूद सभी प्रतिभागियों को सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई। इसके बाद सामूहिक भोज में भी

शामिल हुए। मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर सामाजिक समरसता सम्मेलन का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लम्बे समय तक संगठित व आजाद रहने के लिये हमें भेदभाव को दूर रखना जरूरी है। इसीलिए हमारी संस्कृति अमीरी – गरीबी एवं ज्ञान में कोई भेदभाव नहीं करती। उन्होंने महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि मित्रता का यह उदाहरण पूरे विश्व में अद्वितीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा हम सब देशवासियों के लिये स्वाभिमान की बात है कि भगवान गौतम बुद्ध द्वारा चलाया गया बौद्ध धर्म आज विश्व का बड़ा धर्म है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इकबाल रचित गीत की पंक्तियां “कुछ बात है हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जमां हमारा” का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता व सदभाव की बदौलत ही हजारों वर्षों से तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारा देश मजबूती के साथ खड़ा है।

जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिए ज्ञान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति में सदैव से ज्ञान का जाति से कोई संबंध नहीं रहा है। उन्होंने संत कबीर के दोहे “जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिए ज्ञान, मोल करो तलवार का पड़ी रहन दो म्यान” का उदाहरण देते हुए महान संत रविदास, त्रेतायुग के महान ज्ञानी अष्टावक्र जी एवं शंकराचार्य जी द्वारा काशी में एक साधारण मगर ज्ञानवान व्यक्ति को अपना गुरू बनाने का उल्लेख किया। उन्होंने जाति प्रथा की कुरीति पर प्रहार करते हुए कहा कि “हरि को भजे सो हरि का होई, जाति-पाति पूछे नहीं कोई”। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेकहा कि रामानुजाचार्य जैसे संतों ने भक्ति की धारा प्रवाहित कर समाज को ज्ञान से आलोकित किया। हमेंइसी मार्ग पर चलकर देश को और ऊँचाईयों तक ले जाना होगा।

अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण के लिये 12 करोड़ मंजूर किए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर जिले के जौरासी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में निर्मित किए जा रहे अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण के लिये 12 करोड़ 16 लाख 42 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। लगभग 50 हजार वर्गफुट क्षेत्र में भव्य अम्बेडकर धाम बनाया जा रहा है, जिसमें म्यूजियम, लाइब्रेरी व ऑडिटोरियम इत्यादि का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ पर सामाजिक समरसता सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा।

सामाजिक समरसता हमारे खून में समाई है – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारी संस्कृति व सभ्यता हजारों हजार साल पुरानी है। साथ ही सामाजिक समरसता हमारे खून में समाई है। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना हमारी मूल संस्कृति है। इसी भाव के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश व प्रदेश को ऊँचाइयों को ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास की इबारत लिखने के साथ ही सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाने का काम भी किया है। श्री सिंधिया ने कहा कि विश्व के 177 देशों में भारत के अलावा ऐसा कोई देश नहीं जहाँ आर्थिक एवं आध्यात्मिक शक्ति का संगम दिखाई देता हो।

सनातन परंपरा ने सदैव सामाजिक समरसता का संदेश दिया है – पूर्व मंत्री श्री आर्य

पूर्व मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा ने सदैव से सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप, बाबा साहब अम्बेडकर, संत रविदास, मीराबाई व पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी ने सामाजिक समरसता को मजबूत किया। बाबा साहब ने संविधान के रूप में सभी धर्मों, वर्गों व जातियों को सुरक्षा कवच प्रदान किया।

ग्वालियर की धरती से समरसता का संदेश पहुँचाने की सार्थक पहल – श्री पचौरी

राज्य के सूचना आयुक्त श्री उमाशंकर पचौरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सम्मेलन के माध्यम से ग्वालियर की धरती से पूरे प्रदेश व देश में समरसता का संदेश पहुँचाने की सार्थक पहल हुई है। उन्होंने कहा आज हम सब संकल्प लें कि हम सभी प्रकार के मत व मन भेदों को भुलाकर ऐसे प्रयास करेंगे, जिससे भारत माता पूरे विश्व का मार्गदर्शन करे।

इन विभूतियों का हुआ सम्मान

पद्मश्री एवं राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय विभिन्न सम्मानों से विभूषित हो चुके अंतर्राष्ट्रीय पैरास्विमरश्री सतेन्द्र सिंह लोहिया, अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म्स रेसलर विक्रम अवार्डी श्री मनीष कुमार, ब्लड मैन के नाम से विख्यात श्री सुधीर राव दुरापे, प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी कु. सोनिया कुमरे, देहदान का संकल्प ले चुके श्री रतीराम सुमन एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अपनी ग्राम पंचायत में 10 खेत तालाब व पाँच कुँओं को रीचार्ज करने वाली जिले की ग्राम बासोड़ी की सरपंच श्रीमती गीता बाई यादव ।

इन हितग्राहियों को बाँटे हितलाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों ने पीएमईजीपी योजना के तहत श्रीमती रेखा खेमरिया को लगभग 9 लाख 40 हजार, श्री देवेन्द्र राठौर को लगभग 37 लाख 50 हजार व श्री नागार्जुन को लगभग 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वरोजगारमूलक इकाई स्थापित करने के लिये वितरित की।

जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मंत्रीगण सर्वश्री नारायण सिंह कुशवाह और श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्रीगण श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी व श्री रामनिवास रावत, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, श्री अशोक अर्गल व डॉ. भागीरथ प्रसाद, श्री मोहन सिंह राठौर सहित अन्य विधायकगणऔरअन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नागरिक गण नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 07622-292740 पर दे सकते है जलभराव की सूचना*

*नागरिक गण नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 07622-292740 पर दे सकते है जलभराव की सूचना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d