बरगी बांध के गेट खोले जाने के संबंध में
आज दिनांक 05/07/2025 को सुबह 8.00 बजे रानी अवंती बाई लोधी
सागर परियोजना बरगी बांध जलाशय का जलस्तर 416.10 मी. आंका गया।
वर्तमान में बांध में प्रति घंटे 10 से.मी. आर्थात 5660 क्यूमेक/199883 क्यूसेक की
गति से पानी प्रविष्ट हो रहा है। बांध के भराव क्षेत्रों में लगातार हो रही अनवरत
वर्षा एवं मण्डला के सुबह 8.00 बजे के जल स्तर 436.360 मीटर डिस्चार्ज 4706
क्यूमेक/166192 क्यूसेक दर्ज किया गया, लगातार बढ़ रहे बांध के जलस्तर को
नियंत्रित करने के लिए कल दिनांक 06/07/2025 को दोपहर 12:00 बजे बांघ
जलाशय से लगभग 5000 क्यूमेक जल की निकासी की जायेगी, जिसे कभी भी
किसी भी समय बढ़ाया/ घटाया जा सकता है, जिससे मां नर्मदा के घाटों/ नदी के
जलस्तर में 4 से 5 फीट की वृद्धि होगी।
अवगत हो कि बांध मेन्यूअल के अनुसार बांध जलाशय का जलस्तर
31 जुलाई को 417.50 मी. रखा जाना प्रस्तावित है।
अतः जनसाधारण से अपील है कि मां नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रों से
सुरक्षित दूरी बनाये रखें।
(राजेश सिंह गौड)
कार्यपालन यंत्री
रा.अ. बा. लो.सा., बांया मेसनरी बांघ संभाग
बरगी नगर, जिला – जबलपुर

