सड़क दुर्घटना में घायल हनुमान लंगूर की रीढ़ की सफल सर्जरी –
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक हनुमान लंगूर की सफल रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) सर्जरी की गई। यह हादसा हाल ही में छिंदवाड़ा जिले में हुआ, जिसमें लंगूर अपने पिछले दोनों पैरों से अपंग हो गया था। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग छिंदवाड़ा के रेंज ऑफिसर श्री पंकज शर्मा को दी गई।
लंगूर की असहनीय पीड़ा को देखते हुए डॉ अंकित मेश्राम ने घायल लंगूर को वन विभाग की मदद से स्पाइन का एक्सरे करने भेजा गया!एक्सरे में लंबर स्पाइन डिस्लोकेट मिली.जिससे पिछले दोनों पैरो में सेंसेशन नहीं था ।जिससे लंगूर को मल त्याग एवं मूत्र त्याग करने पे बहुत पीड़ा हो रही थी।डॉ मेश्राम द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए सर्जरी करने का फैसला लिया गया!
उपसंचालक डॉ. पक्षवार के कुशल निर्देशन में, वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. अंकित मेश्राम द्वारा दो घंटे की जटिल सर्जरी की गई। सर्जरी के पश्चात लंगूर के एक पिछले पैर में हलचल आने लगी है, और आसानी से मूत्र और मल त्याग कर पा रहा है ।जो सकारात्मक संकेत है।
डॉ. अंकित मेश्राम ने बताया कि सर्जरी के बाद लंगूर का उपचार जारी रहेगा, और जैसे ही वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा, उसे वन विभाग की सहायता से प्राकृतिक आवास में पुनः छोड़ा जाएगा।
यह पहल वन्य प्राणी संरक्षण एवं पुनर्वास के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है, जिसमें विभागीय तत्परता और विशेषज्ञता का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


