• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

बरसाती लगाकर करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार,छाता लगाकर बचते रहे ग्रामीण

by Manish Gautam Chiefeditor
July 4, 2025
in ढीमरखेड़ा
0
बरसाती लगाकर करना पड़ा शव का अंतिम संस्कार,छाता लगाकर बचते रहे ग्रामीण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत की इमलिया ग्राम पंचायत का मामला, दशरमन के मुक्तिधाम में भी सामने आ चुकी है अव्यवस्थाएं,बारिश में ग्रामीणों को होना पड़ता है परेशान, जिम्मेदारों का नहीं है ध्यान

उमरियापान:- विकास और तरक्की से कोसों दूर ढीमरखेड़ा जनपद की इमलिया ग्राम पंचायत में आज भी अंतिम संस्कार के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। शुक्रवार को गांव में एक वृद्ध महिला की मौत के बाद बारिश में अंतिम संस्कार और आग को पानी से बचाने के लिए पन्नी और छतरी का सहारा लेना पड़ा। जब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ तब तक बारिश में लोगों को मजबूरी में खड़े रहना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक इमलिया निवासी वृद्धा दुखिया बाई चौधरी (85) का शुक्रवार को निधन हो गया था। सुबह से हो रही बारिश के चलते अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय अंतिम संस्कार के लिए बारिश में ही ग्रामीण पन्नी ढांककर अर्थी निकाली। इतना ही नहीं मुक्तिधाम में शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसते पानी में पन्नी ढँककर अंतिम संस्कार करना पड़ा। वहीं कई लोगों ने हाथों में छाता लेकर बारिश से बचने का प्रयास किया,जबकि अन्य लोग तो पानी में भी भीगते रहे। इमलिया पंचायत के प्रभारी सचिव जीआरएस नरेंद्र हल्दकार ने बताया कि पहले गांव के मुक्तिधाम में शैड नहीं था। नवीन कार्यकाल में मुक्तिधाम स्वीकृति हुआ। बाउंड्रीबॉल का निर्माण कार्य हो गया। अन्य निर्माण होना बाकी है।

नहीं की जा रही शेड निर्माण के लिए पहल:- ढीमरखेड़ा जनपद की अधिकांश ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम में टीन शेड व अन्य व्यवस्थाएं नहीं है। बीते 20 जून को दशरमन गांव में कुंती बाई (70)का निधन हो गया था। बारिश में शव को पन्नी से ढँककर अंतिम संस्कार करना पड़ा। अब इमलिया गांव में भी ऐसी ही समस्या सामने आई है।टीन शेड का प्रबंध न होने से बारिश के दिनों शव को पन्नी, त्रिपाल से सुरक्षित करना पड़ता है। ग्रामीणों को भी छातों का सहारा लेना पड़ता है। दशरमन और इमलिया दोंनो गांवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण आज भी गांवों के मुक्तिधाम में शेड निर्माण की पहल नहीं की गई, नतीजा यह है कि ग्रामीण बरसते पानी में शव का दाह संस्कार करने को मजबूर हैं।

इनका कहना है:- इमलिया, दशरमन के अलावा ऐसी कितनी पंचायतें हैं, जहा मुक्तिधामों में शैड की व्यवस्था नहीं है। इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। सभी मुक्तिधामों में शैड की व्यवस्था कराई जायेगी, ग्राम पंचायतों से इसके प्रमाण पत्र भी लिए जाएंगे।:- निधि गोहल, एसडीएम ढीमरखेड़ा
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर श्री यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की खाद्य सामग्री की जांच

कलेक्‍टर श्री यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की खाद्य सामग्री की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d