कटनी। शुक्रवार 4 जुलाई की सुबह एक ऐसी खबर कटनी जिले से सामने आई जिसे सुनकर पूरा जिला हैरत में पड़ गया। शहर के नामी उद्योगपति मनीष गई के बड़े भाई अजय गई ने अपने आवास पर बीती रात अपनी ही रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बीती देर रात लगभग 1:30 बजे प्रतिष्ठित उद्योगपति दर्शन लाल गई के बड़े पुत्र एवं मनीष गई के बड़े भाई अजय गई ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। अजय ने आत्मघाती कदम कब और कैसे उठा लिया इसकी भनक परिवार को भी नहीं लगी। परिवार को जब इस बात का पता चला तब तक काफी लेट हो चुका था। बताया जाता है कि गोली लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और मौके पर ही अजय की मौत हो गई।
राज रक्षक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि बीती रात घर में कोई विवाद हुआ था, जिसके कारण नाराज होकर अजय गई ने अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। घटनास्थल अजय गई को सील कर दिया गया है। आज फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का जायजा लेते हुए घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का काम करेगी। बताया जाता है कि जिस समय घटना हुई उस समय अजय के छोटे भाई प्रतिष्ठित उद्योगपति मनीष गई घर पर नहीं थे। व्यापारिक कार्यों के चलते वे नागपुर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद आज शुक्रवार सुबह वे कटनी पहुंचे। कहा जा रहा है की जब अजय गई ने खुद को गोली मारी उसे समय पूरा परिवार सो रहा था किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी। जब परिवार को इसका पता चला तब तक काफी लेट हो चुका था। खून से लतपथ पड़े अजय को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल सुसाइड केस में घटनास्थल को सील करते हुए पूरे मामले की गहन जांच प्रारंभ कर दी


