कटनी – कांटी में आयोजित लोकसुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के बाद यहां के स्कूल के समीप स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आंवले के पौधे का रोपण किया। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने भी यहां संतरे का पौधा रोपा।
इस दौरान एसडीएम महेश मंडलोई, तहसीलदार मनीष शुक्ला और जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सीईओ मौजूद रहे।


