MPNEWSCAST मनीष गौतम
नगर निगम ने जारी किये वर्षाजल निकासी की समस्या के निराकरण के लिये समाधान नम्बर.
नागरिक कॉल कर दे सकेंगे जलभराव की सूचना
अत्यधिक वर्षा की स्थिति में जबलपुर शहर में जल प्लावन या जलभराव की स्थिति से निपटने नगर निगम द्वारा समुचित इंतजाम किये गये हैं। इसके साथ ही निगम द्वारा आम नागरिकों के लिये समाधान नम्बर 0761-2610917, 0761-4023227 और 101 जारी किये गये हैं।
इन दूरभाष नम्बरों पर आम नागरिक जलभराव या जलप्लावन की सूचना दे सकेंगे। नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव के अनुसार सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद ही जलप्लावन, वर्षाजल निकासी और जलभराव की समस्या का समाधान किया जायेगा।


