*घटना का संक्षिप्त विवरण :-*
दिनांक 29.06.2025 को थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम महादिउरा मे मृतिका मोहनी उम्र करीव 19 वर्ष से अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताडित करने तथा जब मृतिका मांग पूरी न कर सकी तो फांसी लगाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे मृतिका के पिता पप्पू पटेल पुत्र श्रीराम पटेल निवासी ग्राम खबरामऊ थाना तालग्राम जनपद कन्नौज द्वारा थाना इंदरगढ़ पर दिनांक 30.06.2025 को मु0अ0सं0 154/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कराया गया था । आज दिनांक 01.07.2025 को अभियुक्तगण 1.प्रिंस पटेल पुत्र वीरेन्द्र (पति) 2.मधु पत्नी वीरेन्द्र (सास) 3.वीरेन्द्र पुत्र रामसेवक (ससुर) समस्त निवासीगण ग्राम महादिउरा थाना इन्दरगढ जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेज गया जेल ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण :-*
1. प्रिंस पटेल पुत्र वीरेन्द्र उम्र करीव 24 वर्ष निवासी ग्राम महादिउरा थाना इन्दरगढ़ जिला कन्नौज ।
2. वीरेन्द्र पुत्र रामसेवक उम्र करीव 56 वर्ष निवासी ग्राम महादिउरा थाना इन्दरगढ जनपद कन्नौज ।
3. मधू पत्नी वीरेन्द्र उम्र करीव 49 वर्ष निवासिनी ग्राम महादिउरा थाना इन्दरगढ जनपद कन्नौज ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम :-*
1.व0उ0नि0 सुदेश कुमार
2.का0 दिनेश सिंह
3.का0 सौरभ सिंह
4.म0का0 प्रज्ञा
समस्त थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।


