अधिकतर लोग बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने या सुधार कार्य करवाने अस्पताल के बाबुओं के चक्कर काटते काटते परेशान हो जाते हैं।
जिससे अब लोगो को राहत मिलेगी । और अब अस्पताल के रजिस्ट्रार बाबू को अस्पताल
से मां को छुट्टी देने से पहले ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। जिसके लिए आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल ने समस्त कलेक्टर्स एवं अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार को 20 जून 2025 निर्देशित प्रपत्र जारी किया है । जिसमें जन्म प्रमाण पत्र के बढ़ते महत्व को देखते हुए, यह प्रमाण पत्र नव-जात शिशु की मां को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले ही दे दिया जाये, खासकर सरकारी अस्पतालों द्वारा जहां कुल संस्थागत जन्मों में से 50% से अधिक जन्म होते है। साथ ही रजिस्ट्रार को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए कि वे अस्पताल में जन्म होते ही उसका पंजीकरण करें और जन्म प्रमाण पत्र तुरंत जारी करें। जिससे जनसाधारण को सुविधा होगी।
हरिशंकर बेन


