कटनी जिले की जनपद पंचायत रीठी अंतर्गत जल स्रोंतों के संरक्षण एवं पानी की हर बूंद को सहेजने के उद्देश्य से 30 मार्च से 30 जून तक चलाए जाने वाला जल गंगा संवर्धन अभियान का आज रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोंडी मे आज 30 जून को समापन हुआ । 90 दिनों तक चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान मनरेगा योजना के तहत 286 खेत तालाब, 2 अमृत सरोवर और 322 कूप रिचार्ज पिट के कार्य प्रारंभ कराये गये । जिसका
आज 30 जून 2025 को ग्राम पंचायत पोंडी में जनप्रतिनिधि पप्पू मिश्रा बिलहरी, मंडलअध्यक्ष अमित पूरी गोस्वामी,सरपंच ग्राम पंचायत पोंडी के साथ-साथ ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीठी सी.एल. पनिका , अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भागीरथ पटेल, सहायक यंत्री एम.के.कौशल, उपयंत्री अमित कुमार गुप्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरिशंकर बेन


