बताते चले पूरा मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के महादेवरा गांव का है जहां आज संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती की मृत्यु हुई परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती थी लेकिन आज ससुराली जनों ने इनको मौत के घाट उतार दिया बता दें मोहिनी पत्नी प्रिंस जिनकी शादी इसी वर्ष 25 फरवरी को हुई थी मोहिनी की उम्र मात्र 20 वर्ष है आज मोहिनी की मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई मायके वालों ने मोहिनी के पति प्रिंस एवं उनकी सासू तथा ससुर वीरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है मौके पर पहुंची इंदरगढ़ पुलिस ने मौके का जायजा लिया तथा कानूनी कार्रवाई की शुरुआत की खबर लिखे जाने तक सव को अभी पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है प्रिंस पुत्र वीरेंद्र पटेल की शादी इसी वर्ष खबरामऊ गांव से हुई थी जिनकी शादी को अभी मात्र 4 महीने हुए है और मोहिनी की जीवन लीला समाप्त गई


