कालापीपल(बबलू जायसवाल)नगर परिषद पानखेडी में 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक चलाये गये,जल गंगा संर्वधन अभियान का समापन कार्यक्रम ऑनलाइन दिखाया गया,उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण खण्डवा जिला खण्डवा से प्रसारित किया गया,उक्त अभियान अंतर्गत प्रदेश में व नगरीय क्षैत्रों में जल संरचना के पुर्नजीवीकरण तथा जीर्णोद्वार से संबंधित अनेक कार्य करवाये गये है,निकाय की भी अमृत योजना अंतर्गत पानखेडी तालाब पर लागत राशि रू 17.00 लाख से वाटर बॉडी रिजुवेशन,स्टोन पिचिंग,बीयर कवरिंग आदि कार्य करवाये गये है,जिनका लोकापर्ण मुख्यमंत्री जी द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया,उक्त योजना में आगामी समय में तालाब की पाल पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाना
है,लाईव कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश मुरारीलाल अग्रवाल,पार्षद प्रतिनिधि भगवत सिंह राजपूत,दुर्गाप्रसाद मेवाडा सहित निकाय के कर्मचारीगण व अमृत योजना के कन्सटेन्सी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें..!


