रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : गजब का जिला कटनी जिला प्रशासन, झूठा आश्वासन देकर कटवा दी गईं सी.एम. हेल्पलाइन, एक वर्ष से लगातार बच्चो की जान की परवाह भविष्य की चिंता कर रहा शिकायत कर्ता…..
शिकायत कर्ता सुरेंद्र कुमार दहायत द्वारा बताया गया कि मै ग्राम पंचायत मतवार पड़रिया के अतर्गत ग्राम जटवारा का निवासी हु मेरी यह शिकायत है कि दान की भूमि पर नव निर्मित 2014 मे आंगनबाड़ी बनाया गया था जिसकी लागत लगभग 10 लाख रूपये की राशि से है और जिसमे ठेकेदारों द्वारा घटिया मॉल का प्रयोग किया गया जिस कारण आंगनबाड़ी पूरी तरह से जरर हो चुका है यह बात अब उन मासूमों की
जान पर बन चुकी है और लगभग विगत 2 वर्षो से आंगनवाड़ी व प्राथमिक शाला की स्तिथि बहुत ही खराब व जर्जर हो चुकी है जिसमे मेरे द्वारा पिछले वर्ष 09 /07/24 को ग्रामपंचायत मतवार पड़रिया जनपद सरपंच/सचिव जनपद पंचायत कटनी को एक लिखित पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था कि आपकी ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम जटवारा में वर्ष 2014 में 10.00 लाख रूपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत मतवार पड़रिया द्वारा कराया गया था।
आंगनबाड़ी भवन की स्थिति इतनी जर्जर अवस्था हो गई है कि, छत से पानी टपकता है, छपाई उचल कर गिर रही है। पीछे की दीवाल के किनारे न से नाली का गंदा पानी भरा है जिससे दीवाल क्षतीग्रस्त हो रही है। ऐसी स्थिति में भवन कभी भी गिर सकती है। जिससे छोटे छोटे बच्चो की जान का खतरा बना हुआ है। जिसे अतिशीघ्र सुधार कराया जाना अतिआवश्यक है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि, अतिशीघ्र भवन की सुरक्षा एवं उचल रही छपाई मरम्मत तथा भवन के चारो तरफ भरे पानी की निकासी का उपयुक्त सुधार कराने की कृपा हो। अन्यथा की स्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायका की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
यह शिकायत पत्र मेरे माध्यम से पूर्व दिनांक 09/07/24 को सरपंच/सचिव को दिया गया था और इसकी प्रतिलिपी – 1 कटनी कलेक्टर, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी, परियोजना अधिकारी, कटनी ग्रामीण विकास केंद्र को दिया गया था।
जिसमे मेरे द्वारा दिए गए आवेदन का कोई हल नहीं निकला इसी तरह मेरे द्वारा श्रीमान विधायक महोदय विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा जिला-कटनी को भी अवगत कराया था कि दान की भूमि में निर्मित प्राथमिक शाला भवन के प्रांगण का सीमांकन कर अवैध अतिक्रमण हटाकर बाउण्डरीवाल निर्माण कराने एवं आंगनबाड़ी भवन का जीर्णोद्धार / मरम्मत कार्य कराई जाए फिर उसके बाद मेरे द्वारा एक आवेदन श्रीमान कलेक्टर/महोदय को आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से दिनांक 03.09.2024 को अवगत कराया गया था फिर मेरे माध्यम से सी एम हेल्पलाइन भी की गईं, उनके द्वारा दिया गए निराकरण पर यह कहा गया कि आपके आवेदन पत्र / शिकायत के आधार पर आपकी शिकायत को जन सुनवाई के माध्यम से दर्ज कर दी गयी है। जिसका जन शिकायत क्रमांक 28752084 है (आपकी शिकायत निराकरण हेतु सम्बंधित विभागीय लेवल अधिकारी को प्रेषित कर दी गई है।)
जिसमे मेरे द्वारा दिए गए शिकायत पर शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा सिर्फ झूठा अस्वासन ही दिया रहा है फिर आज दिन शुक्रवार दिनांक 27 जून 2025 को फिर कटनी मुड़वारा विधायक व कटनी जिला कलेक्टर को फिर पुनः शिकायत पत्र दिया जिसमे अब अगर मेरे द्वारा आज दिनांक तक जितने भी आवेदन दिए गए है उस पर तो अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया लेकिन अब भी हमारे क्षेत्र ग्रामपंचायत मतवार पड़रिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम जटवारा स्थित आंगनबाड़ी मे पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चो के भविष्य व उनकी जान की सुरक्षा के लिए फिर एक बार जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए यह उम्मीद कर रहा हु की अब मेरी यह शिकायत मे कार्यवाही की जाए।


