कालापीपल(बबलू जायसवाल) मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कालापीपल जिला शाजापुर के सेक्टर क्रमांक 3 नांदनी की चयनित नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डांडिया खेड़ी के द्वारा चयनित आदर्श ग्राम आलनिया में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर विकासखंड समन्वयक धन सिंह धनगर एवं नवांकुर संस्थाएं cmcldp के मेंटर एवं आलनिया ग्राम की नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक की गई,जिसमें जन अभियान परिषद द्वारा आदर्श ग्राम की संकल्पना पर विचार विमर्श किया गया एवं आदर्श ग्राम के रूप में ग्रामआलनिया का चयन किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच राजेंद्र सिंह चंदेल एवं ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार सहायक एवं अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे,इसके पश्चात आदर्श मुक्तिधाम आलनिया में सभी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं श्रमदान किया इसके पश्चात ग्राम में चल रहे विकास कार्यों सामुदायिक भवन एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया गयाlइस अवसर पर हरविलास सिंह राजपूत,राम गोपाल मीणा, ईश्वर सिंह परमार,चांद सिंह राजपूत,लखन सिंह चंदेल,जयप्रकाश परमार,कृष्ण पाल सिंह राजपूत,रामबाबू गोस्वामी कमला शंकर सेन,श्रीमती रानी मेवाड़ा,श्रीमती सपना शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे,इसके पश्चात जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयक द्वारा सभी नवांकुर एवं मेंटर की आगामी कार्य योजना हेतु बैठक की गई नवांकूर संस्था डांडियाखेड़ी द्वारा 2000 पौधों की तैयार नर्सरी का अवलोकन किया गया


