उमरियापान:- उड़द की कटाई करने जा रहे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया है। घटना उमरियापान थाना अंतर्गत नेगवां गांव की है। घायलों का उमरियापान अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि पिकअप वाहन में सनकुई गांव के मजदूर उड़द की कटाई करने परसेल होते हुए सिहोरा थाना के पड़रिया कला गांव के लिए जा रहे थे। नेगवां गांव के पास चालक के हाथों पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में 13 मजदूरों को चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों का उमरियापान अस्पताल में उपचार कराया। पिकअप वाहन में करीब तीन दर्जन मजदूर सवार थे। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त को थाना परिसर में खड़ा कराया है।
इन मजदूरों को आई चोट:- घटना में सनकुई निवासी सुशीला कोल (45),सुखवंती कोल (50),नेहा कोल (17),मुन्ना कोल (18),विनीता कोल (20),केतकी बाई 28),संजो बाई (40),गौरा बाई (25),रविंद्र कोल (23),संजना कोल (16),मोहनी कोल (13),संतोष कोल (27),मोनू कोल (22) को चोटें आईं हैं।


