*जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ*
*आज निकलेंगे जगत के पालनहार जगन्नाथ स्वामी*
दमोह – श्री जगदीश मंदिर पुराना थाना से आज शाम 5 बजे जगन्नाथ स्वामी जी 15 दिन बीमारी के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी भाई बलभद्र जी बहिन सुभद्रा जी के साथ साल में रथ दोज के दिन अपने भक्तों को दर्शन देने निकलते है।।कहते है भगवान जगन्नाथ स्वामी जी के दर्शन करने से सभी गृह नक्षत्र सब ठीक हो जाते है।
रथ यात्रा भक्ति, परंपरा और दिव्यता का संगम है, रस्सी खींचना मोक्ष का प्रतीक है। रथ यात्रा मार्ग श्री जगदीश मंदिर पुराना थाने टॉकीज चौराहा ,बकौली चौराहा ,घंटाघर ,उमा मिस्त्री की तलैया, बड़े पुल से महाकाली चौराहा, सिटी नल, पुराना थाना पर रथ यात्रा का विश्राम होगा जो जगन्नाथ स्वामी अपनी मौसी के निवास पर रुकेंगे।जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा समिति पुराना थाना दमोह ने आप सभी से रथ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करे ।।
ऐसी पावन रथ यात्रा की सभी सनातनी बंधुओं को “जय जगदीश”
🙏 जय जगन्नाथ महाप्रभु🙏


