MPNEWSCAST मनीष गौतम
जबलपुर। आज नगर प्रवास पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव का डुमना विमानतल पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री संस्कारधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पधारे थे, इस दौरान महापौर श्री अन्नू भी उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा मुख्यमंत्री से नगर विकास के विषयों पर चर्चा की।


