रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : वन जीवो की सुरक्षा के प्रति वन विभाग कर्मियों के हाथ खडे, पशु प्रेमी गौ रक्षा कमांडो फ़ोर्स टीम व उपस्थित नागरिकों की मदद से घायल लंगूर को पकड़ कर वन विभाग कर्मियों को किया सुपद्र…
पशु प्रेमी गौ रक्षा फ़ोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास अपनी टीम जीतेन्द्र बर्मन और उपस्थित नागरिक व जनसेवक एडवोकेट सुनील मिश्रा के सहयोग से घायल वन जीव लंगूर को जाली दार बोरी के मदद से घायल लंगूर को पकड़ कर वन विभाग कर्मियों को किया सुपुर्द, अधिक जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि कटनी जिले की सबसे लोक प्रिय पशु प्रेमी जिनको किसी भी क्षेत्र से जहरीले वन जीव हो या पालतू जीव जिनकी रक्षा सुरक्षा के प्रति वह हमेशा तैयार रहती है जैसे ही किसी भी जानवर पशु के घायल होने की सुचना प्राप्त होती है वह बिलकुल निस्वार्थ सेवा भाव के साथ अपने टीम के सहयोगी जीतेन्द्र बर्मन के
साथ निकल पड़ती , इसी तरह बीते दिन सुचना मिली की एक लंगूर चाका बाईपास के पास वाहन की टक्कर से बुरी तरह जख्मी हालत पर बैठा हुआ है जिसका एक हाथ टूट चुका और उसका जबड़ा बुरी तरह से लहूलुहान बैठा बैठा हुआ है, वही मौके पर उपस्थित नागरिकों द्वारा एक डेढ़ घंटे पहले वन विभाग कार्यलय मे सूचित भी किया लेकिन वन विभाग टीम पहुंचने मे बहुत समय लगाई, फिर उसके उपरांत जनसेवक एडवोकेट सुनील मिश्रा द्वारा गौ रक्षा फ़ोर्स टीम की जिलाध्यक्ष अमिता श्रीवास को सुचना दी, घटना के सुचना मिलते ही तुरंत पशु प्रेमी अमिता श्रीवास व उनके सहयोगी जीतेन्द्र बर्मन मौके पर पहुंचे और पशु प्रेमी को बताया गया कि लंगूर के घायल होने की जानकारी वन विभाग कार्यालय मे भी दी गईं लेकिन वह अभी तक नहीं पहुँचे, फिर वन विभाग टीम का ना इंतजार करते हुए पशु प्रेमी अमिता श्रीवास व सहयोगी जीतेन्द्र बर्मन और उपस्थित नागरिक जनसेवक एडवोकेट सुनील मिश्रा के मदद से घायल लंगूर को बड़ी मुसीबतो और मुश्किल का सामना करते हुए घायल लंगूर को पकडा और मेरी टीम वह उपस्थित नागरिक व जनसेवक एडवोकेट सुनील मिश्रा के सहयोग से घायल लंगूर को पकड़ा, वही घायल लंगूर को जब पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था उसी समय वन विभाग टीम तो पहुंची लेकिन वन विभाग टीम के पास वन जीवो को पकड़ने के लिए किसी भी प्रकार कोई उपकरण उपलब्ध नहीं था, और वही जब घायल लंगूर के उपचार वह रखरखाव की बात कही तो उनके द्वारा बातो को टाल कर उपचार के लिए कहा की आज तो पशु चिकत्सा केंद्र बन्द है, और बात रही रखरखाव की तो हम लोग वही अपने कार्यालय के नजदीक ही रखेंगे, वन विभाग कर्मियों की लापरवाही को देखते हुए उनके द्वारा दिए गए जवाब सुनते हुए, जब बात लंगूर को पकड़ने की बात आई तो वन कर्मी हाथ पीछे करके खडे रहे, और काफ़ी कड़ी मसक्क्त के बाद घायल लंगूर को पशु प्रेमी गौ रक्षा कमांडो फ़ोर्स टीम व उपस्थित नागरिकों के सहयोग से सुरक्षित पकड़ कर वन विभाग कर्मियों को सुपुर्द किया गया।


