देखे VIDEO
कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र में रोहित चंचलानी की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में थाना माधवनगर पुलिस ने मारपीट बसूली आदि के आतंक का पर्याय बने आरोपीगण आकाश पोपटानी पिता प्रकाशचंद पोपटानी उम्र-33 वर्ष निवासी-कैरिन लाईन माधवनगर
कटनी,दीपक मोटवानी पिता सुरेश कुमार मोटवानी उम्र-30 वर्ष निवासी-राबर्ट लाईन थाना माधवनगर जिला कटनी,महेश कुमार आडवानी पिता गुलाबराय आडवानी उम्र-30 वर्ष निवासी- राबर्ट लाईन माधवनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


