• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री यादव ने समय-सीमा बैठक में केपीआई स्‍कोर, समग्र ई-केवाईसी, सीएम हेल्‍पलाइन की, की समीक्षा, अधिकारियों को दिया निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 24, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री यादव ने समय-सीमा बैठक में केपीआई स्‍कोर, समग्र ई-केवाईसी, सीएम हेल्‍पलाइन की, की समीक्षा, अधिकारियों को दिया निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएम डैशबोर्ड बोर्ड पर की परफॉमेन्‍स इंडिकेटर (केपीआई) वार विभागों की समीक्षा की। उन्‍होंने राजस्‍व विभाग, शहरी प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्‍वास्‍थ्य विभाग, तकनीकी शिक्षा, स्‍कूल शिक्षा, जनजातीय विभाग, अन्‍य पिछड़ा वर्ग विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एमएसएमई विभाग, पशुपालन विभाग आदि की विस्‍तृत समीक्षा की। इसके अलावा बैठक में सीएम हेल्‍पलाइन, सीएम मॉनिट शिकायतों के निराकरण एवं समग्र ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत और अपर कलेक्‍टर साधना परस्‍ते मौजूद रहे।

कलेक्‍टर श्री यादव ने सभी एसडीएम को दो टूक लहजे में निर्देशित किया कि वे कृषि, मत्‍स्‍य, सहकारिता आदि मैदानी विभागों के क्रियाकलापों की मॉनिटरिंग करने की हिदायत देते हुए राजस्‍व मामलों के निपटारे में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्‍टर श्री यादव ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने और वेतन काटने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर श्री यादव ने जनजातीय विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में छात्रों की कम संख्‍या पर गहन असंतोष व्‍यक्‍त करते हुए जिला संयोजक विमल चौरसिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए बीईओ एवं बीआरसी के साथ समन्‍वय कर छात्रावासों का निरीक्षण कर छात्रों की कम संख्‍या का प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने निर्देशित किया।

कलेक्‍टर ने कहा कि जर्जर शाला भवनों और आंगनबाड़ी केन्‍द्रों में बच्‍चों की कक्षायें कदापि संचालित नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि एक बार पुन: महिला बाल विकास और जिला परियोजना समन्‍वय कर जर्जर आंगनबाड़ी केन्‍द्रों व स्‍कूल भवनों का चिन्‍हींकरण करें। ताकि ऐसे जर्जर भवनों में कक्षायें संचालित न हो।

*नगर निगम के प्रति जताई नाराजगी*

कलेक्‍टर श्री यादव ने समग्र ई-केवाईसी की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए नगर निगम की ई-केवाईसी कार्य में कम प्रगति पर नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए बैठक में मौजूद रहे उपायुक्‍त नगर निगम शैलेश गुप्‍ता द्वारा समाधानकारक जवाब नहीं दिए जाने पर कलेक्‍टर ने निर्देशित किया कि भविष्‍य में बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें और ई-केवाईसी कार्य में और अधिक तेजी लायें। उन्‍होंने कहा कि एक सप्‍ताह में नगर निगम द्वारा मात्र 900 डुप्‍लीकेट समग्र आईडी ही डिलीट किए गए हैं जो कि अत्‍यंत कम हैं। कलेक्‍टर ने सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि डुप्‍लीकेट ई-केवाईसी वाले समग्र के डिलीशन कार्य में तेजी लायें।

*खरीफ 2025-26 तैयारी की समीक्षा*

बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री यादव ने खरीफ 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उर्वरकों विशेषकर डीएपी एवं एनपीके की पर्याप्‍त उपलब्‍धता की समीक्षा की। उन्‍होंने नरवाई प्रबंधन के तहत कृषि उपकरणों के किसानों को अनुदान पर मुहैया कराने के कार्य में कम प्रगति पर कृषि अभियांत्रिकी के सहायक यंत्री कृतिका पाण्‍डेय के प्रति असंतोष व्‍यक्‍त करते हुए कृषि उपकरणों के प्रदाय मामले में लक्ष्‍य के अनुरूप प्रगति के लिए उन्‍होंने 50 और 60 एचपी से ज्‍यादा ट्रैक्‍टर वाले किसानों को शासन की हैप्‍पी सीडर एवं सुपर सीडर योजना के लिए आवेदन भराने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने जे- फार्म एप के व्‍यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायत स्‍तर पर ग्रामीण कृषि विस्‍तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

*करें रोस्‍टर संधारण*

बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री यादव ने सभी विभागों को कहा कि यदि उनके विभाग द्वारा रोस्‍टर का संधारण जिला स्‍तर पर संधारित किया जाता है तो उसकी अद्यतन जानकारी कलेक्‍टर कार्यालय को दें।

*जारी होंगे कारण बताओ नोटिस*

बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री यादव ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला आपूर्ति अधिकारी, श्रम अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पंजीयक एवं अन्‍य मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…..*

आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा.....*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d