बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 घायल, वीडियो वायरल
हाथरस: बच्चों की कहासुनी ने श्रीनगर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हुई मारपीट में करीब 10 लोग घायल हो गए। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया, एक महिला को बाल पकड़कर घसीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।