आज हमारा भारत देश हर क्षेत्र मैं सबसे आगे हैं। परंतु आज भी कही न कही गांव क्षेत्र में पुरानी परंपरा अनुसार सामाजिक बैठको मैं छोटे-मोटे आपसी लड़ाई झगडे व सामाजिक मामलो का निदान होता चला आ रहा है।
गौरतलब यह है कि कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरोहला में आदिवासी समाज द्वारा सामाजिक परंपरा अनुसार किसी विषय को लेकर शाम 6 बजे सभा का आयोजन किया गया था । कि तभी गांव का ही युवक राकेश प्रसाद पिता मथुरा प्रसाद दुबे नशे कि हालत में आया और हम लोगों के साथ गाली गलोच एवम जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए हमें अपमानित कर रीठी थाने मैं झूठी शिकायत किया ।
जिस पर आक्रोशित होकर आदिवासी समुदाय के लोग दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष रीठी थाने पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई।
हरिशंकर बेन,,


