कालापीपल(बबलू जायसवाल)मध्य प्रदेश के कालापीपल सहित जिले भर में इन दिनों हूटर लगी गाड़ियां सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रही हैं,पुलिस विभाग मुंह ताक रहा है,इसीलिए नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं,नेता हो या कोई अधिकारी वीआईपी कल्चर का रौब दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है,दरअसल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन के लगातार हों रहा है,हूटर,फ्लैश लाइट और वीआइपी स्टीकर लगी हुई गाड़ियां सड़कों पर दौड़ते हुए आसानी से देखा जा सकता है,पुलिस कार्यवाहीं तो नहीं करती है,लेकिन उन लोगों से यारी बराबर निभाती है।दैनिक अग्रसोच द्वारा जब जमीनी स्तर पर उतरकर देखा तो नतीजा बिलकुल शून्य है,संगठन एवं अहम पदों पर बैठे लोग धड़ल्ले से हूटर वाली निजी गाड़ी लेकर घूम रहे हैं,पुरे मामले में खास बात यहां है कि नियमों की अवहेलना करने वालों में शासकीय अधिकारी भी पीछे नहीं है,नियम अनुसार विशेष वाहन जिसमें एंबुलेंस और कुछ अन्य गाड़ियां आती हैं।उन्हें छोड़कर सभी पर यहां नियम लागू होता हैं,स्पष्ट है कि जनप्रतिनिधि/अधिकारी किसी का भी”हूटर”प्रेम छूटने का नाम नहीं ले रहा है।कोई भी वीआईपी कल्चर अपनाकर रौब दिखाने से पीछे नहीं हटना चाहता…ऐसे में सवाल यहां उठता है कि इन हूटर प्रेमियों पर आखिर पुलिस कार्यवाही क्यों नहीं करती है।


