• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

लोक निर्माण विभाग द्वारा 1 जुलाई को,एक लाख पौधों का किया जाएगा रोपण. जल संरक्षण के लिए 500 लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित. प्रदेशभर में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण. तीन कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश.

by Manish Gautam Chiefeditor
June 22, 2025
in जबलपुर
0
लोक निर्माण विभाग द्वारा 1 जुलाई को,एक लाख पौधों का किया जाएगा रोपण. जल संरक्षण के लिए 500 लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित. प्रदेशभर में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण. तीन कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश.
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST मनीष गौतम
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा नियमित औचक निरीक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत कंप्यूटरीकृत व्यवस्था से हर माह 5 और 20 तारीख को रेंडमली चयनित 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर उसी दिन रिपोर्ट ऑनलाइन प्रस्तुत की जाती है।
इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंताओं के सात दलों द्वारा बैतूल, बालाघाट, श्योपुर, बुरहानपुर, अनूपपुर, मंदसौर एवं दमोह जिलों में 35 कार्यों का निरीक्षण किया गया। इनमें 14 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क/पुल), 11 कार्य पी आई यू (भवन), 06 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम, 03 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम एवं 01 कार्य एन एच का सम्मिलित था।
निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा बैठक आज शनिवार को भोपाल में आयोजित की गई। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह भी इस बैठक में जबलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में प्रमुख अभियंता (बी एण्ड आर) के पी एस राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एस आर बघेल, प्रमुख अभियंता (भवन विकास निगम) अनिल श्रीवास्तव, तकनीकी सलाहकार आर के मेहरा, उपसचिव ए आर सिंह सहित समस्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा में बालाघाट जिले के कुटुंब न्यायालय भवन कार्य को बहुत अच्छा पाया गया, जिसके लिए कार्यपालन यंत्री उदल सिंह उईके, अनुविभागीय अधिकारी आनंद राव बनसोर एवं उपयंत्री श्रीमती ममता धुर्वे की सराहना की गई। श्योपुर जिले में करहल-सरई-बरगवां मार्ग के कार्य को उत्कृष्ट पाए जाने पर कार्यपालन यंत्री विष्णु अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अंजली प्रजापति एवं उपयंत्री एम सी दंडोतिया की प्रशंसा की गई।
वहीं अनूपपुर जिले में अनूपपुर-दर्री खेरखा मार्ग का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, जिस पर ठेकेदार मैसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, गुरुग्राम के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इसी तरह बुरहानपुर जिले में सिवाल-केरपानी-अमूल्ला परेठा मार्ग में कार्य विलंब पाए जाने पर मैसर्स के जी गुप्ता इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंदौर तथा अनूपपुर जिले में कमरोद-चटुआ-टंकीटोला मार्ग के कार्य पर मैसर्स सिद्धि विनायक बिल्डर्स एंड सप्लायर्स, शहडोल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश संबंधित मुख्य अभियंता को दिए गए।
बैठक में मंत्री श्री राकेश सिंह ने 1 जुलाई को अभियान के रूप में एक लाख पौधों का रोपण किए जाने की कार्य योजना की समीक्षा भी की। उन्होंने पौधों की सुरक्षा, रखरखाव एवं जियोटैग फोटोग्राफ्स अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में लोक निर्माण विभाग भी अपनी सहभागिता दे और सभी अधिकारी अपने परिवार के साथ, विशेष कर बच्चों के साथ पौधारोपण की गतिविधि में भाग ले। यह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए न सिर्फ सामाजिक बल्कि व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी है।
सड़क निर्माण के साथ जल संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने 500 लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से 20 सरोवरों का निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री स्वयं करेंगे, जबकि 10-10 सरोवरों का निरीक्षण मुख्य अभियंता करेंगे।
8, 9 एवं 10 जून को चलाए गए निरीक्षण अभियान में चिन्हित सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, सभी अभियंताओं को लोक पथ मोबाइल एप में पॉट होल्स एवं सुधार कार्य की जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिले में 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 252 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्‍त पदों हेतु 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

जिले में 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 252 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्‍त पदों हेतु 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d