MP NEWS CAST मनीष गौतम
कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी जनपद पंचायतविजय राघवगढ़ के ग्राम पंचायत कलहरा के मोहन टोला में 33 सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संस्थान के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक एवं अनुपम पांडे के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने हेतु कृषि के साथ जैविक खेती पशुपालन सब्जी उत्पादन मछली पालन मुर्गी पालन फूलों की खेती रेशम पालन एवं कृषि वानिकी आदि से आय बढ़ाने की जानकारी दी गई उन्नत कृषि यंत्रों में शासन द्वारा किए जा रहे अनुदान की जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत जुताई निंदाई बोनी कटाई एवं गहाई तथा कीटनाशक दवा डालने वाले उन्नत कृषि यंत्रों के विषय में बताया गया। जलवायु परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव की जानकारी दी गई। प्रायोगिक कार्य के अंतर्गत अनाज एवं दलहनी फसलों में गोमूत्र से बीज उपचार तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए दलहनी फसल में राइजोबियम कल्चर से बीज उपचार का प्रयोग प्रदर्शन किया गया।


