MP NEWS CAST मनीष गौतम
कटनी, 21 जून 2025 – योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कटनी नगर इकाई द्वारा नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासित योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मियों ने योगाभ्यास में सहभागिता कर भारतीय संस्कृति के इस गौरवशाली आयाम को आत्मसात किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना रहा। परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं छात्रावास में पहुंचकर विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराया और प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देशन में विविध योगासन कराए गए।
इस अवसर पर जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी ने कहा, “योग केवल शरीर की क्रिया नहीं, यह भारत की आत्मा से जुड़ी जीवनशैली है। युवाओं को इसके माध्यम से संयम, अनुशासन एवं स्वास्थ्य का मार्ग अपनाना चाहिए।”
नरसिंहपुर विभाग संयोजक सीमांत दुबे,नगर मंत्री संजय कुशवाहा, सह मंत्री,अवध पांडे सृजन चौदहा एवं अन्य पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ABVP कटनी का यह प्रयास न केवल योग के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह युवाओं को एक सकारात्मक एवं आत्मनिर्भर जीवन की प्रेरणा भी देता है।


