MP NEWS CAST
कालापीपल(बबलू जायसवाल) शाजापुर, 20 जून 2025/ सी.एम.हेल्पलाइन में प्रदेश स्तर से जारी होने वाली रैंकिग में शाजापुर जिले ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिये प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिकायतों की समीक्षा की जाकर जिले के समस्त अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये एवं प्रतिदिन सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले विभाग एवं अधिकारीयों की समीक्षा एवं मॉनिर्टिंग की जा रही थी। जिसके फलस्वरूप माह मई में प्राप्त शिकायतों एवं 50 दिवस से अधिक दिवस से लंबित शिकायतों के निराकरण में आज प्रदेश स्तर से जारी रैंकिग में सम्पूर्ण प्रदेश में शाजापुर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।


