कटनी जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र के निवार चौकी के टिकरिया में नन्हे पटेल के परिवार पर 14 मई 2025 की रात जानलेवा हमला हुआ था। नन्हे पटेल ने बताया कि पूजा पटेल उसके स्वामित्व वाली जमीन पर मकान बनवा रही थी। उसके लड़के दीपक पटेल से सीताराम पटेल, मनोज पटेल और पूजा पटेल ने पहले गाली गलौज और फिर मारपीट की। कुछ दिनों तक मामला शांत रहा और फिर घर बनवाने की खबर मिली तो नन्हे पटेल ने जाकर काम रोकने को कहा। इसी बात से उत्तेजित होकर जगदीश पटेल ने 17 मई 2025 को रात करीब 10:30 बजे लगभग 40 से अधिक लोगों को नन्हे पटेल के घर हमला करने भेज दिया।
नन्हे पटेल ने बताया कि हथियारों से लेश लोगों ने बम पटके और हवाई फायर किया। दरवाजे, खिड़की, फ्रिज, अलमारी, टीवी तोड़ दी गई। इसके अलावा अलमारी में रखे 20 हजार रुपए नगद और
सोने का मंगलसूत्र भी हमलावर ले गए। हमला करने आए लोगों में सीताराम पटेल, मनोज पटेल, पूजा पटेल,रज्जू पटेल,रविंद्रु पटेल, पम्मू पटेल आदि शामिल है। नन्हे पटेल ने बताया कि मंगलवार को जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक काटने को भी आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परिवार भयभीत है।


